अमरोहा. अमरोहा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक शादीशुदा महिला अपने जीजा के भाई के साथ रंगरलिया मना रही थी. विवाह होने के बाद भी दोनों का अफ़ेयर चल रहा था. इसकी खबर जैसे ही पति को हुई तो वह गुस्सा हो गया इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई होती रहती थी. पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. एक दिन महिला अपने प्रेमी के साथ पति को नींद की गोलियां खिला दी और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी में रहने वाली एक विवाहिता जिसका नाम स्वाति है, उसका प्रेम प्रसंग अपने ही जीजा के भाई के साथ चल रहा था. इसकी जानकारी जब पति कविंदर को हुई तो उसकी अपनी पत्नी से अनबन शुरू हो गई. यह अनबन एक अपराध पर जाकर खत्म हुई, जहां 13 सितंबर को पति कविंदर का शव घर पड़ा मिला. बता दें शादीशुदा होने बावजूद स्वाति का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके चलते पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी।
