-->

DNA UPDATE

chhattisgarh crime:- ऑटो डीलर के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे का अपहरण ,फिरौती में मांगे 50 लाख,फिर कर दी हत्या।

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रहने वाले आटो डीलर के 17 वर्षीय बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। 
 डीपूपारा में रहने वाले आसिफ मोहम्मद आटो डीलर हैं। रविवार को उनका 17 वर्षीय बेटा रेहान घूमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा तो रात 11 बजे आसिफ के मोबाइल पर उनके बेटे के नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का अपहरण हो चुका है। बेटे को वापस करने वालों ने 50 लाख की फिरौती मांगी। उसके बाद नाबालिग की हत्या कर दी गयी।

आसिफ ने इसकी जानकारी तारबाहर थाने में दी। इसके बाद पुलिस की टीम और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया। कड़ाई करने पर वह टूट गया। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ रेहान का अपहरण और उसकी हत्या की बात पुलिस को बताई। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाई में जुट गई है।