धमतरी नेशनल हाईवे 30 संबलपुर के पास सड़क हादसे के बाद उस वक्त चक्का जाम लग गया जब तेज रफ्तार बस ने स्कूली छात्रा को अपने चपेट में ले लिया हादसे में स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बस की ठोकर से छात्रा घायल हो गयी जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़ फोड़ कर दिया और चक्काजाम कर दिया घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया और करीब डेढ़ घंटे जाम रहे यातायात को बहाल करवाया
मिली जानकारी के अनुसार डाली दास 17 वर्ष पिता सौरभ दास अपने साइकिल में लिमतरा से संबलपुर स्कूल सायकल से पढ़ने के लिए आ रही थी। तभी पेट्रोल पंप के पास महेश ट्रैवल्स की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ दूरी तक छात्रा को घसीटते हुए ले गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। छात्रा को तुरंत 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से स्थिति गंभीर होने पर रायपुर रिफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम विभोर अग्रवाल, तहसीलदार ,डीएसपी जीसी पति,रागिनी तिवारी सहित अर्जुनी, कोतवाली के स्टॉफ मौके पर पहुंच गए। चक्का जाम होने की वजह से लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। धमतरी की ओर से आ रहे वाहनों को अर्जुनी मोड़ से डायवर्ट किया गया। इसके बाद अधिकारियों की पहल पर चक्का जाम खोला गया ग्रामीणों ने महेश ट्रेवल्स की बस के कांच को तोड़ दिया। तत्काल बस को वहां से हटाकर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ले जाया गया। इधर दूसरी ओर से महेश की एक अन्य बस आ रही थी जिसे भी रोक कर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। इस संबंध में एसडीएम डॉ विभोर अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे के बाद चक्का जाम की स्थिति बन गई थी। बच्ची की बेहतर इलाज और हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।रोड क्लियर हो चुका है। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। आगे कलेक्टर के दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
