धमतरी जिले के कुरूद पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़ित से पत्थर पालिस फैक्ट्री किराये से देने के नाम से 5 लाख 80 हजार 300 रूपये की धोखाधड़ी किया है फिलहाल पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी 2021 को प्रार्थी रविन्द्र कुमार टण्डन पिता राधिका प्रसाद टण्डन उम्र 36 वर्ष निवासी छछानपैरी थाना मुजगहन जिला रायपुर के द्वारा लिखित आवेदन पर आरोपीगण भुषण तुर्काने , विश्वनाथ तुर्काने , टानिक साहू , सोमनाथ निषाद के द्वारा पत्थर पालिस फैक्ट्री किराये से देने के नाम से अलग-अलग दिनांक को कुल 5 लाख 80 हजार 300 रूपये का धोखाधड़ी करने पर थाना कुरूद में आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र.50/21धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना पर लिया गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद निरी.उमेंद्र टंडन द्वारा उक्त मामले में विवेचना के दौरान आरोपी के पतासाजी के लिए पुलिस टीम भेजा गया। आरोपी के ग्राम-सोढ,थाना-बेरला जिला-बेमेतरा जाकर आरोपी भूषण तुरकाने पिता विश्वनाथ तुरकाने का पता साजी किया गया, जो गांव में बाजार के पास से आरोपी भूषण तुरकाने को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसपर उसे जुर्म स्वीकार कर लिया, पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दी है.
कार्यवाही में सउनि.संतोषी नेताम,प्रआर. लोकेश नेताम,आर.गणेश नेताम, म.आर.सोनम शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

