-->

DNA UPDATE

NEWS:: धमतरी शहर के कोड़िया तालाब सहित रामबाग और महिमासागर तालाबों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,बारिश से पहले साफ सफाई के दिए निर्देश।

 धमतरी:: कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज शाम महापौर नगरपालिक निगम विजय देवांगन के साथ धमतरी शहर स्थित कोड़िया तालाब, रामबाग तालाब और महिमासागर तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के पहले सभी तालाबों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कलेक्टर ने रामबाग में निर्माणाधीन गौठान का भी निरीक्षण किया। यहां बाउंड्रीवॉल का कार्य शेष है। इस पर कलेक्टर ने जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्णक निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त नगरनिगम मनीष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता  आर.के.पद्मवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।