Lunar Eclipse 2022 । हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। गौरतलब है कि सूर्य जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आ जाता है तो तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को होता है, वहीं सूर्य ग्रहण सिर्फ अमावस्या को ही होता है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिम यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर से दिखाई देगा। इसके अलावा अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर में भी यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। हमेशा दूरबीन या चश्मे से देखना चाहिए। इस दौरान भोजन भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। खाने के बर्तन में तुलसी के पत्ते जरूर डालना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान कभी बाल या नाखून न काटें। चंद्र ग्रहण के बाद अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए।

