Janhit Mein Jaari Trailer Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने एक बार फिर अपने फिल्म सलेक्शन की चॉइस से फैंस को इंप्रेस किया है. नुसरत ने एक बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी फिल्म 'जनहित में जारी' की है. जिसका धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है. ये मूवी सिनेमाघरों में 10 जून को रिलीज होगी.
क्या है फिल्म की कहानी?
नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की 'जनहित में जारी' (Janhit Mein Jaari Trailer) एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कंडोम बेचने का काम करती है. पैसे की मजबूरी में शुरू किया गया ये काम बाद में नुसरत (मन्नू) को जंचने लगता है. वो समाज के लोगों की सोच बदलने का फैसला करती है. मन्नू की इस जॉब के खिलाफ उसका परिवार और समाज होता है. मार्केट में लड़की का कंडोम बेचना किसी को पसंद नहीं आता. फिर मन्नू की जिंदगी में होती है प्यार की एंट्री. धूमधाम से शादी होती है.
लेकिन असली कहानी तो अब शुरू होती है. कंडोम का काम बेचने की वजह से मन्नू की शादी में तनाव आता है. मन्नू की समाज और अपनों से लड़ाई फिल्म का क्लाइमेक्स है. लोगों की उठती उंगली के खिलाफ मन्नू अपनी आवाज उठाती है. कंडोम के इस्तेमाल को लेकर लोगों को जागरूक करने का बेड़ा उठाए मन्नू अपने मिशन में कितनी सफल हो पाती है. ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
देखे वीडियो::

