-->

DNA UPDATE

Indian festival 2022:- सावन का महीना लगते ही शुरू हो जांएगे व्रत व त्योहार, देखिये पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में श्रावण मास का बहुत महत्व होता है। वहीं यह श्रावण का महीना भगवान शिव को प्रिय होता है। इस महीने भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण पांचवा महीना होता है। इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से शुरु होने वाला है। यह 12 अगस्त तक रहेगा। श्रावण में सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। इस समय व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार आने वाले हैं। वहीं यह महीना प्रमुख व्रत त्योहारों से भरा हुआ है। आइए जानते हैं श्रावण में आने वाले प्रमुख व्रत त्योहारों की लिस्ट-
श्रावण मास के व्रत त्योहार

    14 जुलाई, गुरुवार, कांवड़ यात्रा
    15 जुलाई, शुक्रवार, जया पार्वती व्रत जागरण
    16 जुलाई, शनिवार, जया पार्वती व्रत समाप्त, कारक संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी
    20 जुलाई, बुधवार, बुध अष्टमी व्रत, कालाष्टमी
    24 जुलाई, रविवार, वैष्णव कामिका एकादशी, कामिका एकादशी, रोहिणी व्रत
    25 जुलाई, सोमवार, प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत
    26 जुलाई, मंगलवार, मासिक शिवरात्रि
    28 जुलाई, गुरुवार, अमावस्या, हरियाली अमावस्या
    31 जुलाई रविवार, हरियाली तीज
    01 अगस्त, सोमवार, चतुर्थी व्रत, सोमवार व्रत
    02 अगस्त, मंगलवार, नाग पंचमी
    03 अगस्त, बुधवार, षष्ठी
    05 अगस्त, शुक्रवार. दुर्गा अष्टमी व्रत
    08 अगस्त, सोमवार, श्रावण पुत्रदा एकादशी
    09 अगस्त, मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत
    11 अगस्त, गुरुवार, पूर्णिमा व्रत, श्री सत्यनारायण पूजा, रक्षाबंधन, श्री सत्यनारायण व्रत
    12 अगस्त, शुक्रवार, नराली पूर्णिमा, पूर्णिमा, वरलक्ष्मी व्रत

सावन सोमवार लिस्ट

    सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई
    सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई
    सावन का तीसरा सोमवार 01 अगस्त
    सावन का चौथा सोमवार 08 अगस्त

सावन के महीने का महत्व

सावन के महीने का बहुत महत्व होता है। इस महीने भगवान शिव को सच्चे मन से पूजने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस महीने में किए गए सोमवार का व्रत बहुत फलदायी साबित होता है। जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हैं वे सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा करें। भगवान शिव की कृपा से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही भगवान शिव की पूजा से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है।