भोपाल जिले के ऐशबाग इलाके में रहने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां अपना ही सौतेला भाई अपनी बहन के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा, आरोपित पीड़िता के घर मेहमान बनकर आया था और करीब छह माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जब पीड़िता की मां ने आरोपित सौतेले बेटे द्वारा बेटी के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और वीडियो देखे, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने बेटी के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में शुरू कर दी है।
ऐशबाग थाने के एसआइ सोहनेश तोमर के मुताबिक इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने दो शादी की हैं। पहली पत्नी खंडवा उसके बेटे साथ रहती है। करीब नौ माह पहले पीड़िता का सौतेला भाई पिता के रहने के लिए भोपाल आया था। इस दौरान एक दिन सौतेली बहन को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। इसका वीडियो भी उसने बना लिया था। बाद में वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका लगातार शोषण कर रह था। करीब छह माह तक साथ रहने के बाद आरोपित खंडवा वापस लौट गया था। बाद में आरोपित ने पीड़िता से मिलने के लिए जिद्द की। पीड़िता ने मना किया तो उसने उसे धमकाया और उसके अश्लील वीडियो और फोटो उसके मोबाइल पर भेजे। यह नाबालिग की मां के हाथ लग गए और उनको देखकर उसकी मां ने बेटी से पूरा घटनाक्रम पूछा। इस पर बाद में थाने जाकर पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम खंडवा रवाना की है।