धमतरी:- छत्तीसगढ़ में यह पहली बार है जब साहू समाज की 29 वर्षीय बेटी मनीषा साहू 28 नवंबर को दीक्षा लेंगी। कोरोना संक्रमण के दौरान लाकडाउन के समय जैन साध्वियों से मनीषा की मुलाकात हुई और उनसे प्रवचन सुनती रही। ऐसे में उनके मन में बदलाव हुआ।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सांकरा की मनीषा साहू दीक्षा लेकर अब साध्वी बनने जा रही है। मनीषा 28 नवंबर को दीक्षा लेंगी। साध्वी बनने के विचार पर मनीषा साहू का कहना है कि जैन साध्वियों की प्रवचन सुनक और प्रवचन से प्रभावित होकर मन में बदलाव की भावना जागी और अब दीक्षा लेकर अब स्वयं साध्वी बनेगी। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार है जब साहू समाज की युवती मनीषा साहू साध्वी बनने जा रही है। यह जैन समाज और साहू समाज के लिए बहुत ही हर्ष की बात है।
नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत सांकरा निवासी राइसमिलर मिथलेश साहू की 29 वर्षीय बेटी मनीषा साहू वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ कर काम कर रही थीं। कोरोना संक्रमण के दौरान लाकडाउन के समय जैन साध्वियों से मनीषा की मुलाकात हुई और उनसे प्रवचन सुनती रही।
बचपन से ही मनीषा की धार्मिक कार्यों में रूचि रही है। ऐसे में उनके मन में बदलाव हुआ और अब उसने जैन साध्वी बनने का मन बना लिया है। इसके लिए 28 नवंबर 2022 को वह दीक्षा लेंगी। जैन श्री संघ के अध्यक्ष उत्तम गोलछा ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि एक साहू समाज की लड़की जो डाक्टर बनने के लिए रायपुर गई थी, वहां जैन दीक्षा ग्रहण करने वाली है। यह नगरी व सांकरा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।